February 20, 2026

सोनाक्षी सिन्हा अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंध गई

सोनाक्षी सिन्हा अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। दोनों रजिस्टर्ड मैरिज कर चुके हैं। कपल जल्द ही शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट में रिसेप्शन पार्टी देने वाला है।अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अब आधिकारिक तौर पर शादीशुदा हैं। पिछले सात साल से डेटिंग कर रहे इस जोड़े ने मुंबई में सोनाक्षी के घर पर विशेष विवाह अधिनियम के तहत शादी कर ली है। जोड़े ने नागरिक विवाह की औपचारिकताएं पूरी कीं और अब आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी हैं।सोनाक्षी सिन्हा और जहीर रजिस्टर्ड शादी के बाद देर शाम शिल्पा शेट्टी के रेस्ट्रॉन्ट बैस्टियन में रिस्पेशन दे रहे हैं, जिसमें करीब एक हजार गेस्ट शामिल होंगे। डीजे गणेश अपनी प्ले लिस्ट से इस पार्टी में समा बांधेंगे। कपल के दोस्तों में शुमार हनी सिंह समेत कई सिलेब्स पार्टी में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंच गए हैं।सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी में पहुंचने वाले मेहमानों और पैपराजी के लिए खास तोहफे और मिठाई की व्यवस्था की गई है, जिसकी झलक भी सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *