February 15, 2026

भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की ओर से गांव रुआं में सामाजिक समरसता सम्मेलन आयोजित

कुरुक्षेत्र, (दुग्गल)। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की ओर से गांव रुआं में सामाजिक समरसता सम्मेलन आयोजित किया गया। विधानसभा मंडल स्तर पर हुए इस कार्यक्रम में राज्य मंत्री संदीप सिंह एवं ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष पूर्व मंत्री करण देव कंबोज सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर राज्य मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व स्तर पर भारत की साख बढ़ाई है। भारतीय पासपोर्ट की वैल्यू विश्व में कितनी बढ़ी है।

इसका अंदाजा वही लगा सकता है। जो विदेश में रहा हो। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले रही सरकारों के प्रधानमंत्री खिलाडिय़ों के जीतने के बाद उन्हें फोटो खिंचवाने के लिए बुलाते जरूर थे, लेकिन उन्हें पहचानते तक नहीं थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के ऐसे नेता हैं। जिन्हें जुबानी सभी खिलाडिय़ों के नाम तक याद हैं और उनके मोटिवेशन की बदौलत खिलाड़ी किसी भी हार से हताश होने की बजाय दोगुनी ताकत से उसे जीत में बदल रहे हैं।
ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष करण देव कंबोज ने कहा कि कांग्रेस ने पिछड़ा वर्ग को हमेशा भीड़ जुटाने का जरिया समझा। ओबीसी आयोग के गठन की मांग को लेकर कई बार आंदोलन चलाए गए, लेकिन कांग्रेस ने बिना पावर के आयोग गठित कर इसे संवैधानिक दर्जा नहीं दिया।

2017 के बाद लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिल पास करके पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ओबीसी समाज के बच्चों के मेडिकल व केंद्रीय विद्यालयों में दाखिलों एवं भर्तियों में उन्हें लाभ पहुंचाने के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान तय किया।

साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर ओबीसी समाज के बच्चों को 10 प्रतिशत आरक्षण इस सरकार ने दिया। सम्मेलन को जिलाध्यक्ष रवि बतान, अध्यक्ष फूल सिंह पाल आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मंडल प्रधान राकेश पुरोहित, सरपंच सुरेंद्र अंटवाल, ओबीसी मोर्चा से बलजिंदर कश्यप, जिला महामंत्री जसविंदर सैनी, रामकिशन दुआ, धूमंतू जाति बोर्ड चेयरमैन जय सिंह पाल, जिला परिषद सदस्य सुंदर पाल सारसा, जिप प्रतिनिधि परमजीत सिंह गुमथला, महामंत्री गुलशन शर्मा,बाबूराम रुआं, सतपाल मास्टर गढ़ी, महिंद्र गुर्जर, विकल चौबे, गुरमेहर विर्क, सुखबीर कलसा, संदीप मोर स्योंसर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *