नंगल में नन्हें-मुन्ने बच्चों ने मनाया 77वाँ स्वतंत्रता दिवस
संदीप गिल, नंगल, सर्वहितकारी विद्यामंदिर शिशु वाटिका नंगल में आज 15 अगस्त, 2023 को देश का स्वतंत्रता दिवस (स्वतंत्रता की 76वीं वर्षगांठ) को धूमधाम से मनाया गया। शिशु वाटिका के अध्यक्ष इं. कृष्ण कान्त सूद द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का ध्वजारोहण करने के साथ ही उपस्थित सभी कमेटी के सदस्यों, विद्यार्थियों, उनके माता-पिता व अभिभावकों एवं स्कूल के स्टाफ सदस्यों ध्वज को सैल्यूट किया और सभी ने राष्ट्रीय गान “जन-गण-मन” का सामूहिक गान किया। भारत वर्ष के स्वतंत्रता पर्व के शुभ अवसर पर इं. कृष्ण कान्त सूद ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों के माता-पिता व अभिभावकों को बच्चों के साथ आज़ादी के संघर्ष में शामिल स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों की जीवनियों के बारे में चर्चा करते रहने की अपील की। तदुपरांत सर्वहितकारी विद्यामंदिर के नन्हें-मुन्ने विद्यार्थियों जसमीत, परीन, गिरीशिका, राधिका, अखिल, अंशुमन, अमनिंद्र, इंद्रपरीत, आरव, नक्श सहित अन्य द्वारा राष्ट्रीय-भक्ति से ओतप्रोत साँस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बाँधा व सभी का मन मोह लिया। सर्वहितकारी शिशु राष्ट्रीय-भक्ति के प्रबंधन की तरफ सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई व शुभकामनाएँ दी और लड्डू वितरित किए गए। साँस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश करने वाले बच्चों को अध्यक्ष इं. कृष्ण कान्त सूद द्वारा सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर स्कूल के अध्यक्ष इं. कृष्ण कान्त सूद के साथ प्रबंधन कमेटी के सदस्य उपाध्यक्ष ईश्वर चन्द्र सरदाना, सनी राणा, इंचार्ज राज रानी, अध्यापिका मोनिया, पूजा और स्कूल के नन्हें-मुन्ने विद्यार्थी,उनके माता-पिता व अभिभावक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
