February 26, 2026

मरवाडी स्कूल में गूंजा योग रखे निरोग का नारा

संजीव डोगरा, दौलतपुर चौक,
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मरवाड़ी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 को प्रभावशाली ढंग से मनाया गया जिसमें समस्त विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। बुधवार को प्रधानाचार्य निशा संदल ने बताया कि योग हमारे शरीर के लिए सबसे बेहतरीन व्यायाम है जो हमें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने में मदद करता है और सभी को इसे अपनाना चाहिए। प्रधानाचार्य निशा संदल ने योग के महत्व की अलख जगाते हुए विद्यार्थियों को प्राणायाम, अनुलोम विलोम, ताड़ासन, कोणासन,भुजंगासन इत्यादि करवाये। इस अवसर पर प्रधानाचार्य निशा सन्दल ने नशे के दुष्प्रभावों के बारे में भी बताया और नशे एवम नशेड़ियों से दूर रहने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *