February 24, 2026

सिरमौर भारी बारिश के कारण हुये नुकसान की समीक्षा बैठक की

नाहन में जिला सिरमौर डिजास्टर डैमेज असेसमेंट कमेटी के प्रभारी शिक्षा मंत्री Rohit Thakur जी संग सिरमौर जिला में भारी बारिश के कारण हुये नुकसान की जिला के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। सिरमौर जिले में पिछले एक माह से लगातार हो रही भारी बारिश से जिला में करीब 283 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।बैठक में नाहन विधायक अजय सोलंकी जी, श्री रेणुका जी विधायक विनय कुमार जी, पोंटासाहिब विधायक सुखराम चौधरी जी, पच्छाद विधायक श्रीमती रीना कश्यप जी, पूर्व विधायक पोंटा साहिब किरनेश जंग जी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव दयाल प्यारी जी, जिला सिरमौर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आनंद परमार जी आदि मौजूद रहे। पूरा प्रशासन युद्ध स्तर पर कार्य कर रहा है, बारिश से प्रभावित सड़क,बिजली, पानी आदि सभी सेवाओं को बहाल किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *