सिंह सुक्खू ने क्रिकेट विश्व कप के लीग राउन्ड के अपने आखिरी मैच में नीदरलैंड पर जीत दर्ज करने पर भारतीय टीम को बधाई दी
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने क्रिकेट विश्व कप के लीग राउन्ड के अपने आखिरी मैच में नीदरलैंड पर जीत दर्ज करने पर भारतीय टीम को बधाई दी है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि भारतीय टीम ने आज एक बार फिर बड़े अन्तर से मैच जीतकर देशवासियों को दीवाली का बड़ा तोहफा दिया है। हमारी टीम ने अपने सभी नौ मैच में अजय रहकर देशवासियों को गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री ने सेमीफाइनल के लिए भारत की टीम को शुभकामनाएं दीं हैं।
