February 18, 2026

गायक हंस राज हंस की पत्नी पंचतत्व में विलीन

जालंधर: भाजपा नेता व पंजाबी सूफी गायक पद्मश्री हंस राज हंस की पत्नी रेशम कौर आज पंचतत्व में विलीन हो गईं। उनका बुधवार को निधन हो गया था।

रेशम कौर कुछ समय से बीमार थीं। उन्होंने कल दोपहर को एक निजी अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली थी। रेशम करीब 60 साल की थीं। 5 दिन वह अस्पताल में दाखिल रही। दिल के रोग की समस्या के कारण रेशम कौर के स्टंट भी पड़ा था। आज हंसराज हंस के पैतृक गांव शफीपुर में उनका अंतिम संस्कार किया गया। वह आज पंचतत्व में विलीन हो गई है। बेटे युवराज हंस और नवराज हंस ने उन्हें अग्नि भेंट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *