फिल्म इमरजेंसी को लेकर ऊना में सिख संगठनों ने जताया ऐतराज
प्रशासन को फिल्म न दिखाने को लेकर दिया मांग पत्र
ऊना: बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री व बीजेपी सांसद कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी देश भर में रिलीज हो चुकी है फिल्म का के राज्यों में सीमा हाल में दिखाने को लेकर विरोध हो रहा है। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के राजहंस सिनेमा हॉल में भी इस फिल्म को दिखाया जा रहा है। कुछ सिख संगठनों से जुड़े हुए लोगों ने इस फिल्म को न दिखाए जाने को लेकर अपना विरोध जिताया है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में जो दिखाया गया है वह सिख पंथ के खिलाफ है इसलिए वह इस फिल्म का विरोध करते हैं। उन्होंने इस फिल्म को न दिखाए जाने को लेकर जिला प्रशासन को मांग पत्र भी सौंपा है। उन्होंने कहा है कि अगर सिनेमा मालिकों द्वारा जबरन फिल्म को दिखाया गया तो वे फिर कड़ा कदम उठाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। जिला प्रशासन के अनुसार सिख संगठनों द्वारा फिल्म को लेकर एक ज्ञापन दिया गया है।
