March 12, 2026

‘सिख हिन्दू नहीं हैं’ आतंकी पन्नू ने फिल्लौर में खालिस्तानी नारे लिखने का दावा किया

चंडीगढ़ : आतंकी गुरपतवंत पन्नू ने अब पंजाब के फिल्लौर में खालिस्तानी नारे लिखने का दावा किया है। ये नारे डॉ. भीमराव अंबेडकर की एक प्रतिमा पर लिखे गए हैं। जहां पहले खालिस्तानी झंडा फहराया गया और “सिख हिंदू नहीं हैं” व “एसएफजे खालिस्तान जिंदाबाद” जैसे नारे लिखे गए हैं। आतंकी पन्नू ने इस पूरी घटना का वीडियो भी जारी किया है। हालांकि अभी तक इस घटना की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो में पन्नू आने वाले दिनों में पंजाब में बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। पन्नू चाहता है कि 14 अप्रैल को भीमराज अंबेडकर जयंती पर राज्य की सभी प्रतिमाओं को हटाया जाए। क्योंकि संविधान के कारण ही सिखों को अलग पहचान नहीं मिली। इस मामले पर फिलहाल फिल्लौर पुलिस ने कोई जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि अब पन्नू की वीडियो सामने आने के बाद लोकेशन ट्रेस की जा रही है, जहां ये नारे लिखे गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *