पंजाब में नामांकन पत्र दाखि़ल करने के तीसरे दिन 28 उम्मीदवारों की तरफ से 31 नामांकन पत्र दाखि़ल: सिबिन सी
चंडीगढ़ लोक सभा मतदान- 2024 के लिए नामांकन पत्र भरने के तीसरे दिन पंजाब में 13 लोक सभा सीटों के लिए 28 उम्मीदवारों की तरफ से 31 नामांकन पत्र दाखि़ल किये गए हैं।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि लोक सभा हलका फतेहगढ़ साहब और होशियारपुर से एक- एक उम्मीदवार की तरफ से नामांकन पत्र दाखि़ल किया गया है। संगरूर, अमृतसर, बठिंडा और फिऱोज़पुर से दो- दो उम्मीदवारों की तरफ से नामांकन पत्र दाखि़ल किये गए हैं, जबकि पटियाला से तीन, आनन्दपुर साहब से तीन, खडूर साहब से चार और लुधियाना से पाँच उम्मीदवारों की तरफ से नामांकन पत्र दाखि़ल किये गए हैं। वहीं फरीदकोट से 3 उम्मीदवारों ने 6 नामांकन पत्र दाखि़ल किये हैं।
