विधानसभा क्षेत्र जवाली के निवासी शुभम धीमान की लेह में शहीद
जिला कांगड़ा, विधानसभा क्षेत्र जवाली के निवासी शुभम धीमान की लेह में शहीद होने की अत्यंत दुखद ख़बर प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दुःख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर शुभम धीमान जी को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवारजनों को अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
उन्होंने कहा कि देश की सेवा में शुभम धीमान जी की शहादत को पूरा देश सदैव याद रखेगा।
