दौलतपुर चौक में श्री राम लीला का मंचन आज से
संजीव डोगरा,दौलतपुर चौक,
नगर पंचायत दौलतपुर चौक में रविवार को शुरू हो रही श्री राम लीला के मंचन दृष्टिगत सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है l इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए श्रीरामलीला कमेटी दौलतपुर चौक के सभी सदस्य जी जान से जुटे हुए हैं। इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर श्री राम लीला कमेटी दौलतपुर चौक के सदस्यों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। हर बार की तरह इस बार भी श्रीरामलीला का आयोजन श्रीरामलीला ग्राउंड दौलतपुर चौक में 15 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक किया जा रहा है। 24 अक्टूबर को दशहरा पर्व भी बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। उक्त जानकारी श्री रामलीला कमेटी के प्रधान कैप्टन हैप्पी शर्मा ने देते हुए आम जनमानस से प्रार्थना की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर श्री राम लीला का मंचन देखें।
