February 14, 2026

श्री मद्भागवत कथा का होगा आयोजन

दौलतपुर चौंक,5 नवम्बर/ चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के अधीन पड़ते गांव चौआर (नजदीक आंगनबाड़ी केंद्र) में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होने जा रहा है जिसमें प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य शिव कुमार शास्त्री जी अंबेहड़ा वाले अपने मुखारविंद से प्रवचनों की अमृत वर्षा करेंगे। कथा का आयोजन 20 नवम्बर से लेकर 26 नवम्बर तक किया जा रहा है। कथा का समय दोपहर 12 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक होगा। इस कथा की शोभायात्रा 20 नवम्बर को सुबह नौ बजे निकाली जाएगी। हर रोज सुबह 5 बजे प्रभात फेरी भी निकाली जाएगी। संध्या भजन का आयोजन रोजाना शाम 7 बजे होगा। इस कथा में सभी भक्त सादर आमंत्रित हैं। यह जानकारी मंगल सिंह राणा एडवोकेट ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *