March 12, 2026

श्री आनंदपुर साहिब- नंगल सड़क जल्द बनेगी फोरलेन

राज घई, आनंदपुर साहिब, नंगल से आनंदपुर साहिब के बीच मुख्य मार्ग को फोर लेन करने के बारे मांग पिछले काफी अरसे से उठाई जा रही है। इस मार्ग पर वाहनों की भारी भीड़ होने के कारण अक्सर दुर्घटना का खतरा बना रहता है। क्षेत्र के कई सामाजिक एवं राजनीतिक संगठन इस सड़क को फोर लेन करने को लेकर अक्सर मांग करते रहते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस समस्या के समाधान के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग नियंत्रण की धारा 26 के तहत इसे चार लाइन बनाने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जा रही है। इस संदर्भ में उप मंडल इंजीनियर नेशनल हाईवे डिवीजन लोक निर्माण विभाग, रूपनगर ने कारवाई शुरू कर दी गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा इस सड़क को चार लाइन बनाने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जा रही है जिसके तहत मंडल अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग मंडल, लोक निर्माण विभाग (बी एंड आर), रूपनगर ने भूमि अधिग्रहण हेतु अधिसूचना जारी कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *