नलवाड़ी मेला 2026 की शोभा यात्रा की सामग्री आपूर्ति के लिए अल्प अवधि निविदाएं आमंत्रित
बिलासपुर, राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला 2026 की शोभा यात्रा के लिए आवश्यक सामग्री की आपूर्ति से सम्बन्धित एसडीएम सदर, बिलासपुर द्वारा सर्व साधारण एवं स्थानीय कपड़ा विक्रेताओं से अल्प अवधि निविदाएं आमंत्रित की हैं। इच्छुक विक्रेता निर्धारित सामग्री के नमूने सहित अपनी निविदाएं 11 मार्च 2026 को दोपहर 12ः30 बजे तक एसडीएम कार्यालय में जमा कर सकते हैं। प्राप्त निविदाओं को 11 मार्च 2026 को ही सायं 3ः30 बजे निविदादाताओं या उनके अधिकृत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में खोला जाएगा।
इस बारे जानकारी देते हुए एसडीएम सदर डाॅ. राजदीप सिंह ने बताया कि निविदा के अंतर्गत वी.आई.पी. पगड़ी, साधारण पगड़ी, सफेद व गुलाबी पगड़ी तथा महिला दुपट्टा/स्टॉल की आपूर्ति की जानी है। उन्होंने बताया कि निविदादाताओं को 10 हजार रुपये की धरोहर राशि डिमांड ड्राफ्ट के रूप में जमा करवानी होगी तथा आपूर्ति की जाने वाली सामग्री निर्धारित नमूने के अनुरूप होनी चाहिए। चयनित निविदादाता को 15 मार्च 2026 को सांय 4ः30 बजे तक सामग्री की आपूर्ति सुनिश्चित करनी होगी।
एसडीएम ने बताया कि किसी परिस्थिति में निविदा को रद्द करने का अधिकार होगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक विक्रेता निर्धारित तिथि से पूर्व अपनी निविदाएं कार्यालय में जमा करना सुनिश्चित करें।
