February 20, 2026

दिल्ली शराब घोटाला में मनीष सिसोदिया को झटका

मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 7 मई तक बढ़ा दी

नई दिल्ली , दिल्ली शराब नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 7 मई तक के लिए बढ़ा दी है। इससे पहले मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत दिल्ली शराब घोटाले में 26 मई तक बढ़ाई गई थी। अब फिर से उनकी रिमांड बढ़ा दी गई है। ऐसे में फिलहाल मनीष सिसोदिया को जेल में ही रहना होगा। अरविंद केजरीवाल को भी तिहाड़ जेल में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें भी कोर्ट से रियायत नहीं मिल पा रही है।

बता दें, पूर्व डिप्टी सीएम को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने 26 फरवरी, 2023 को “घोटाले” में उनकी कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया था। ईडी ने 9 मार्च, 2023 को सीबीआई की एफआईआर से जुड़े मनी-लॉन्ड्रिंग मामले में सिसोदिया को गिरफ्तार किया। बता दें कि 28 फरवरी, 2023 को सिसोदिया ने दिल्ली कैबिनेट से इस्तीफा दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *