February 11, 2026

हरियाणा में चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, श्रुति और किरण चौधरी ने छोड़ा ‘हाथ’ का साथ

रोहतक – हरियाणा में चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल की पुत्रवधु व भिवानी के तोशाम से एमएलए किरण चौधरी और उनकी बेटी ने कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया है। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को इस्तीफा भेजा है। जिसमें किरण ने लिखा कि यहां पार्टी को निजी जागीर की तरह चला रहे हैं। मुझे बेइज्जत किया गया।

वह अपनी बेटी पूर्व सांसद श्रुति चौधरी के साथ 19 जून को बीजेपी जॉइन करेंगी। दोनों दिल्ली जाकर बीजेपी हेडक्वार्टर में पार्टी में शामिल होंगी। इस दौरान वहां केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर भी मौजूद रहेंगे।

गौरतलब है कि किरण चौधरी लोकसभा चुनाव में अपनी बेटी श्रुति चौधरी की भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से टिकट कटने के बाद से ही नाराज दिख रही थी। कांग्रेस की किरण, सैलजा और रणदीप सुरजेवाला एसआरके ग्रुप के माने जाते हैं। जो हरियाणा कांग्रेस से अलग-थलग दिखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *