कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस को सदमा, दादा दर्शन सिंह बैंस का निधन
अंतिम संस्कार गंभीरपुर गांव के शमशान घाट पर किया गया
राज घई, श्री आनंदपुर साहिब, कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस को आज उस समय गहरा सदमा लगा जब उनके दादा सरदार दर्शन सिंह बैंस जो पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे, का निधन हो गया। यह खबर गांव और इलाके में पहुंची गांव और इलाके में मातम फैल गया। कैबिनेट मंत्री सरदार हरजोत सिंह बैंस के गंभीरपुर गांव में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी में दर्शन सिंह का अंतिम संस्कार किया गया। कैबिनेट मंत्री सरदार हरजोत सिंह बैंस और उनके पिता सरदार सोहन सिंह बैंस, परिवार के सदस्य बलविंदर कौर, डॉ. ज्योति यादव एसपी, बचितर सिंह बैंस के अलावा नगर परिषद श्री आनंदपुर साहिब के अध्यक्ष जसमीत सिंह बहलू, गुरमेल सिंह बैंस ने मुखाग्नि दी। सरदार हरजीत सिंह जीता, दीपक सोनी मीडिया कोऑर्डिनेटर, ट्रक यूनियन नंगल अध्यक्ष रोहित कालिया, नंबरदार राम कुमार कालिया, सरपंच जसपाल सिंह ढाहे, सूबेदार दर्शन सिंह, सूबेदार मंजीत सिंह बैंस, सूबेदार अजायब सिंह, सरपंच पम्मू ढिलो ब्रह्मपुर, हरतेगबीर सिंह तेगी, सरपंच भगवंत सिंह अटवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक आंगरा, नितिन नंदा युवा नेता, शम्मी बरारी, राम गोपाल चौधरी, शिव कुमार बिल्ला सरपंच डरोली, जसविंदर सिंह बाठ, एडवोकेट नीरज शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी अविनाश शर्मा, हरविंदर सिंह मदरू, भिंडर सिंह बैंस, अमरजीत सिंह फौजी, नितिन शर्मा, अंकुश पाठक, डीएसपी अजय सिंह, डॉ. सतनाम सिंह, सुखदेव सिंह सरपंच खानपुर, कुलदीप परमार, शाम सुंदर सुरेवाल, दिलीप हंस आदि ने अंतिम संस्कार में शामिल होकर कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस के साथ शोक व्यक्त किया।
