हरियाणा में भाजपा को झटका, अशोक तंवर फिर से कांग्रेस में शामिल
महेंद्रगढ़ – हरियाणा चुनाव को दो दिन बचे हैं और उससे पहले भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। पूर्व सांसद अशोक तंवर फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। महेंद्रगढ़ में राहुल गांधी ने उनको पार्टी में शामिल करवाया। करीब 8 महीने पहले तंवर ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया था। उन्होंने 4 अप्रैल 2022 को आम आदमी पार्टी जॉइन की थी। 22 महीने पार्टी में रहने के बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी को अलविदा कह दिया। तंवर ने इस्तीफे का कारण इंडी गठबंधन में आम आदमी पार्टी-कांग्रेस का एक होना बताया था।
अशोक तंवर हिसार से लोकसभा सांसद और हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने 5 अक्टूबर 2019 को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वे आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे।
