February 21, 2026

शिवाजी हिम पुष्प पब्लिक स्कूल मौडा़ तेलका ने प्राप्त की एक और उपलब्धि

पवन भारद्वाज तेलका

शिवाजी हिम पुष्प पब्लिक स्कूल मौडा़ तेलका की पूर्व में शिक्षा ग्रहण करने वाली छात्र आर्यन देवल ने चंडीगढ़ तकनीकी​ कालेज से तकनीकी में डिग्री प्राप्त कर अपना अपने माता-पिता,शिवाजी हिम स्कूल पुष्प पब्लिक स्कूल मौडा़ तेलका का और इलाके का नाम रोशन किया है। इस छात्र ने पहली से दसवीं तक कि शिक्षा शिवाजी हिम पुष्प पब्लिक स्कूल मौडा़ तेलका में प्राप्त की । बाहरवीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल तेलका से की । शिवाजी हिम पुष्प पब्लिक स्कूल के कई छात्र-छात्राओं ने समय समय पर अपना और स्कूल का नाम भी रोशन किया है । स्कूल के समस्त प्रशासन को अपने इन होनहार छात्र छात्रों पर गर्व है । आर्यन जी आपको व आपके माता पिता को ढेर सारी शुभकामनाएं, साथ ही हमें पूर्ण विश्वास है कि आप आगे चल कर अपना अपने माता पिता का और स्कूल का नाम रोशन करती रहोगी​ l आर्यन जी पर समस्त इलाकावासियों को नाज है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *