February 21, 2026

शिवसेना (यूबीटी) का दावा ‘राहुल गांधी पर हो सकता है हमला, विदेश में रची जा रही साजिश’

नई दिल्ली – कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लगातार लोकसभा में मोदी सरकार पर हमलावर हैं। बजट को लेकर उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा कि देश के मिडिल क्लास को बजट से कुछ नहीं मिला। वहीं, राहुल गांधी ने दावा किया कि उनपर ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय छापा मारने की तैयारी कर रही है।

वहीं, राहुल गांधी को लेकर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद पर हमला हो सकता है। उनके खिलाफ विदेशी धरती पर साजिश हो रही है। कांग्रेस सांसद की तारीफ करते हुए संजय राउत ने कहा कि राहुल ने लोकसभा में अपने भाषणों से भाजपा नेताओं की नींद हराम कर रखी है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी नेता राहुल गांधी के खिलाफ साजिश रच रहे हैं और कुछ भी हो सकता है। शिवसेना (यूबीटी) नेता ने आगे कहा,”राहुल गांधी देश के लोकतांत्रिक ढांचे को बचाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इससे भाजपा नेता बेचैन हो गए हैं। राहुल गांधी ने भाजपा नेताओं की रातों की नींद हराम कर दी है और यही कारण है कि वे विदेशी धरती से उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *