February 20, 2026

शिरडी साईं बाबा मंदिर को बम से उड़ाने की मिली धमकी

मचा हड़कंप; बढ़ाई गई सुरक्षा

मुंबई: देश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में शामिल शिरडी के साईं बाबा मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की खबर सामने आई है। यह धमकी ईमेल के जरिए मंदिर ट्रस्ट को भेजी गई है। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल और बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर मंदिर परिसर की गहन तलाशी ली, हालांकि किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

घटना महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्थित शिरडी मंदिर की है, जहां हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ईमेल भेजने वाले अज्ञात आरोपी ने स्पष्ट शब्दों में मंदिर को बम से उड़ाने की बात कही थी, जिसके बाद प्रशासन अलर्ट हो गया। मंदिर ट्रस्ट के सीईओ गोरक्ष गाडिलकर ने बताया कि ट्रस्ट की सुरक्षा टीम ने तत्काल पुलिस के साथ समन्वय किया और पूरे परिसर की तलाशी ली गई।

फिलहाल मंदिर में कोई खतरा नहीं मिला है लेकिन फिर भी एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। पुलिस साइबर क्राइम यूनिट की मदद से ईमेल भेजने वाले की पहचान में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *