शिमला की तनुजा कंवर का भारत की अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम में चयन
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला ज़िले की तनुजा कंवर का भारत की अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम में चयन होने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह बहुत प्रसन्नता तथा समस्त प्रदेशवासियों के लिए गर्व की बात है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेटियां खेल जगत सहित अन्य क्षेत्रों में भी लगातार हिमाचल का परचम लहरा रही हैं। हमें पूरा विश्वास है कि तनुजा देश के लिए अपना बेहतरीन योगदान देंगी।
