January 26, 2026

संगठन से समृद्घि की ओर अभियान से महिलाओं को मिली नई ताकत: शिखा राणा

जिला मुख्यालय पर मिशन कार्यालय में हुई संगठन से समृद्घि से संबंधित बैठक

भिवानी, हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत उपायुक्त नरेश नरवाल के मार्गदर्शन में स्थानीय जिला मुख्यालय पर मिशन कार्यालय में संगठन से समृद्घि की ओर अभियान से संबंधित महिला समूहों की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी शिखा राणा ने की। इस दौरान श्रीमति राणा ने कहा कि संगठन से समृद्घि की ओर अभियान से महिलाओं को नई ताकत मिली है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए भारत सरकार द्वारा संगठन से समृद्घि की ओर अभियान शुरू किया गया है। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं के स्वयं सहायता समूह का गठन किया जाता है। मिशन के तहत लगभग 50 हजार 156 परिवार की महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोडऩा है, जिसके अन्तर्गत अभी तक 4 हजार 264 समूह में 46 हजार 900 परिवार की महिलाए समूह की सदस्य हैं। 7 से 13 समूह को जोडक़र एक ग्राम संगठन का निर्माण किया जाता है जो जिला में 335 ग्राम संगठन बन चुके हैं। अलग-अलग खण्डों के 15 कलस्टर लेवल संगठन महिलाओं द्वारा बनाये जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि जिला के प्रत्येक गांव में महिलाओं के स्वयं सहायता समूह है। मिशन से जुडक़र महिलाए संगठित होकर अपने हुनर को आगे बढ़ा रहे हंै और एक बड़ा मंच महिलाओं को मिल रहा है। महिलाएं अपने हुनर को सांझा करती हैं। इससे महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है। समूह बनाने से महिलाओं में निर्णय लेने की क्षमताओं में वृद्धि हुई है। पैसे की उपलब्धता उनके अपने पास है। कोई भी समूह की महिला अपना कार्य करना चाहती है तो वो आसानी से अपनी समूह की महिलाओं से आपसी सहमति से पैसा ले सकती हैं। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं से कहा कि वे संगठित होकर कार्य करें। बैठक के दौरान महिलाओं ने भी अपने विचार सांझा किए। इस मौके पर ब्लॉक कार्यक्रम मैनेजर सुचैता कुमारी, करूणा, निशा, रिंकू, बेबी तंवर, अनीता सहित अनेक महिला समूहों से महिला प्रतिनिधि मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *