शिकारी माता मंदिर समिति की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 5 लाख रुपये का चेक भेंट
कांग्रेस नेता जगदीश रेड्डी ने शिमला में शिकारी माता मंदिर समिति की ओर से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 5 लाख रुपये का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस नेक कार्य के लिए शिकारी माता मंदिर समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहायता राशि जरूरतमंदो को सहायता प्रदान करने में मददगार साबित होगी।
