February 15, 2026

शिया तीर्थयात्रियों की बस ईरान में दुर्घटनाग्रस्त, 35 लोगों की मौत, 23 की हालत गंभीर

तेहरान : पाकिस्तान से इराक जा रहे शिया तीर्थयात्रियों की एक बस दुर्घटनाग्रस्त होने से बड़ा हादसा हो गया है। दरअसल, शिया तीर्थयात्रियों से भरी बस सेंट्रल ईरान में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 35 लोगों की मौत हो गई है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एजेंसी के मुताबिक, स्थानीय आपातकालीन अधिकारी मोहम्मद अली मालेकज़ादेह ने बताया कि यह दुर्घटना मंगलवार रात को ईरान के यज़्द प्रांत में हुई। अली मालेकज़ादेह ने बताया कि इस दुर्घटना में 23 अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनमें से 14 की हालत गंभीर है। सभी तीर्थयात्री अरबईन की याद में इराक जा रहे थे, जो 7वीं शताब्दी में एक शिया संत की मृत्यु के 40वें दिन मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *