March 11, 2026

अम्ब ब्लॉक के गांव करलूही से शुरू की शौर्य रथ यात्रा

ऊना/सुखविंदर/9अक्टूबर/ अयोध्या में बन रहे राम मंदिर जो कि पूरे हिमाचल में शौर्य रथ यात्रा निकाली जा रही है उसी उपलक्ष्य में आज चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के करलूही में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में शौर्य रथ यात्रा शुरू की गई। जिसके उपलक्ष्य में सनातन सेवा ट्रस्ट द्वारा इनका भव्य स्वागत किया गया।इस मौके पर सनातन सेवा ट्रस्ट द्वारा इनके लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई थी और इनका मुंह में मीठा करवाया गया।इस अवसर पर मंधोली के उपप्रधान अरविंद शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य करवाकर देश के सनातनियों का मान सम्मान बढ़ाया है,जिसे कभी नहीं भुलाया जा सकता। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्ष 2024 में भव्य राम मंदिर का लोकार्पण देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे और इस भव्य राम मंदिर को जनता को समर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि यह पूरे देशवासियों के लिए गर्व और सौभाग्य की बात है रामलला अयोध्या में विराजमान होने जा रहे हैं।इस दौरान भगवान श्रीराम को याद करते हुए जय श्री राम के नारे भी लगाए गए।इस मौके पर अरविंद शर्मा, प्रवीण राणा, राजेश जसवाल, ममता देवी, विनोद बंसल,पं कृष्ण शर्मा, विवेक शर्मा और मीनू चौधरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *