February 18, 2026

शशिपाल नेगी ने मनाली विधानसभा क्षेत्र के वाशिंग-95 व बवेली -94 मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया

कुल्लू , कार्यवाहक अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी शशिपाल नेगी ने मनाली विधानसभा क्षेत्र के वाशिंग-95 व बवेली -94 मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूचियों के पुनः निरीक्षण के कार्य सम्बंधित जानकारी इन मतदाता केंद्रों पर तैनात बीएलओ से हासिल की। उन्होंने बीएलओ को मतदाता सूचियों को सही प्रकार तैयार करने के निर्देश दिये तथा सभी पात्र व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में शामिल करने के निर्देश दिये।साथ ही ऐसे मतदाता जिन का निधन हो चुका है या किसी कारण अब सम्बंधित मतदान केंद्र के तहत आने वाले क्षेत्र में नही रहते है ऐसे मतदाता के नाम मतदाता सूची से हटाने के निर्देश दिये। शशिनेगी ने बीएलओ से मतदाता सूची में शामिल व हटाने सम्बंधित प्रपत्रों को भी जांचा।
इस अवसर पर नायव तहसीलदार निर्वाचन, व बीएलओ उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *