February 18, 2026

आपदा राहत कोष में शाहपुर की संवेदनशील भागीदारी

केवल पठानिया ने मुख्यमंत्री को सौंपा ₹1.50 लाख का चेक

शाहपुर, शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने प्रदेश में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा के मद्देनज़र मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में ₹1.50 लाख का सहयोग राशि भेंट की। यह राशि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की ओर से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को चेक के रूप में सौंपी गई।

इस अवसर पर विधायक पठानिया ने कहा कि संकट की इस घड़ी में हम सभी को एकजुट होकर पीड़ितों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वे स्वेच्छा से अधिक से अधिक योगदान देकर मानवीय सहयोग की इस श्रृंखला को सशक्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *