शहीद भगत सिंह क्लब गगरेट ने चिंतपूर्णी रोड किन्नू में घायल गाय का किया उपचार
ऊना/सुखविंदर /20जून/ शहीद भगत सिंह क्लब गगरेट ने चिंतपूर्णी रोड किन्नू में घायल गाय का किया। क्लब सदस्यों को सूचना किन्नू निवासी ठाकुर कुलदीप सिंह ने दी कि गाय बुरी तरह घायल अवस्था में है। क्लब प्रधान मुनीश ठाकुर और सदस्यों ने पहुंच कर गाय का उपचार किया और महलम पट्टी की जब तक गाय ठीक नहीं हो जाती उसकी देखरेख की जिम्मेदारी ठाकुर कुलदीप सिंह ने ली। उन्होंने कहा कि लोग दूध पीने के बाद गायों को बेसहारा छोड़ देते हैं। भगवान ऐसे लोगों को सजा जरूर देंगे। सरकार इन घायल जानवरों को रखने में कोई हल निकाले ताकि इनकी जान बच सके। गगरेट से समाज सेवी शंकर स्टील की माता जी ने क्लब सदस्यों को घायल गौवंश के लिए दवाइयां दी। क्लब सदस्यों ने इनका दिल से शुक्रिया अदा किया | इसमें समाज सेवी विशाल जसवाल और सेना जवान मोहित भाटिया ने सहयोग किया।
