शहीद भगत सिंह क्लब गगरेट ने महान क्रांतिकारी उधम सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी
सुखविंदर, गगरेट, शहीद भगत सिंह क्लब गगरेट ने आज गगरेट में महान क्रांतिकारी शहीद उधम सिंह के बलिदान दिवस पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और सुखमणि साहब साहिब का पाठ करवाया। उधम सिंह का जन्म 26 दिसंबर 1899 को पंजाब के संगरुर जिला के सुनाम गांव में हुआ था, 7 साल की उम्र में उधम सिंह अनाथ हो गए थे। पहले उनकी मां चल बसी थी और फिर उसके 6 साल बाद उनकी पिता ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। माता पिता की मृत्यु के बाद उधम और उनके भाई को अमृतसर के सेंट्रल खालसा अनाथालय में भेज दिया गया था। सरदार उधम सिंह ने भारतीय समाज की एकता के लिए अपना नाम बदलकर राम मोहम्मद सिंह आजाद रख लिया था। 1919 में जलियांवाला बाग हत्याकांड का उधम सिंह पर गहरा असर पड़ा था। उन्होंने मन में ठान लिया था कि वह जनरल डायर को उसके किए अपराधों की सजा दे कर रहेंगे। मासूम लोगों की हत्या का बदला लेने के लिए उन्हें 21साल लग गए थे। उधम सिंह एक मोटी सी किताब में बंदूक को छुपा कर इंग्लैंड पहुंच गए थे। इसके लिए उन्होंने किताब के पन्नों को बिल्कुल बंदूक की आकार में काट लिया था ताकि उसे आसानी से छुपाया जा सके। जैसे ही वहां बैठक शुरू हुई उधम सिंह ने दीवार के पीछे से जनरल डायर पर गोली चला दी। दो गोली लगने से माइकल ओ डायर की मौके पर ही मौत हो गई। गोली मारने के बाद उधम सिंह वहां से भागे नहीं बल्कि अपनी गिरफ्तारी दे दी। उन पर मुकदमा चला और 4 जून 1940 को हत्या के दोषी ठहराए गए और 31 जुलाई 1940 को उन्हें पेंटन विले जेल में फांसी दे दी गई। इस अवसर पर क्लब के प्रधान मुनीश ठाकुर, अमरपाल सिंह, मीत सिंह, रणवीर राणा, विक्रम सिंह अमित सूद, मुनीश शर्मा ,, रछपाल सिंह, मनजीत सिंह, लखबीर, कुलविंदर, अनिल शर्मा, आशीष शर्मा, गुरमेल, हरभजन, गुरबचन, आकाश कुमार, शम्मी सिंह और अन्य ग्रामवासियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
