13 करोड़ 68 लाख की लागत से निर्माणाधीन सीवरेज योजना नगर पंचायत गगरेट को जल्द होगी समर्पित: चैतन्य शर्मा
संजीव डोगरा, दौलतपुर चौक : पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने गगरेट नगर पंचायत के लिए गंदे पानी और मल निकासी हेतू सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का शिलान्यास किया था। लेकिन सरकार बदलते ही यह योजना ठंडे बस्ते में चली गई और भाजपा के ढीलमुल रवैए के कारण यह योजना पांच साल में जनता को समर्पित नही हो सकी और यहां के लोग इस योजना के लाभ से वंचित रहे।अक्सर गर्मी और बरसात के मौसम में गंदे पानी के जगह जगह पर फैलने से लोगों को मक्खी मच्छर और तरह तरह की बिमारियों से रूबरू होना पड़ता था। गंदे पानी की निकासी सही ढंग से न हो पाने के कारण यहां आने जाने वाले राहगीरों को भी गंदे पानी से आ रही बदबू से दो चार होना पड़ता था। नगर पंचायत गगरेट में सरकारी अस्पताल और उप प्रभागीय मजिस्ट्रेट/न्यायाधीश का कार्यालय भी है और मुख्य बाजार होने के कारण अलग अलग गावों के लोगों का आना जाना लगा रहता है जिससे उन लोगों को भी बदबू और गंदगी की समस्या का सामना करना पड़ता था। चैतन्य शर्मा के विधायक बनते ही और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आते ही विधयक चैतन्य शर्मा ने गगरेट को ग्रेट गगरेट बनाने की अपनी मुहिम के तहत जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए की इस योजना को जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए और जनता को समर्पित किया जाए ताकि लोगों को गंदगी की समस्या से निजात मिल सके। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के शुरू होते ही नगर पंचायत गगरेट के लगभग 900 घरों को इस का लाभ मिलेगा और इस सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के स्थापित होने से किसी भी प्रकार के प्रदूषण का कोई भी खतरा नहीं है। जल शक्ति विभाग के अभिशाशी अभियन्ता अश्वनी बंसल ने बताया कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य विधायक चैतन्य शर्मा के निर्देशानुसार प्रगति पर है और इसके परीक्षण का कार्य चल रहा है जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
