February 19, 2026

एक्सप्रेस वे पर टकराए कई वाहन, एक की मौत कई घायल

चिकोडी: कर्नाटक में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। चिकोडी के निपणी शहर स्थित स्तवनिधि घाट से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क दुर्घटना होने की वजह से कई घंटों तक जाम लगा रहा। कर्नाटक में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। चिकोडी के निपणी शहर स्थित स्तवनिधि घाट से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क दुर्घटना होने की वजह से कई घंटों तक जाम लगा रहा। इस हादसा सड़क पर कई वाहनों के बीच हुई टक्कर की वजह से हुआ। अब तक इस दुर्घटना में एक शख्स की जान जा चुकी है और कई घायल हो गए। मृतक की पहचान खानपुर के जंबोती निवासी 65 वर्षीय नारायण नागु परवलकर के रूप में हुई है।दुर्घटना में जंबोती की 45 वर्षीय रेशमा कुदथुरकर और 28 वर्षीय शंकर परवलकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत बेलगाम अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा, 15 लोगों को मामूली चोट आई। घटना की वजह से मृतक नारायण नागु परवलकर के घर पर मातम पसर गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *