February 15, 2026

चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही एक्सप्रेस ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतरे, 2 की माैत- रेस्क्यू आपरेशन जारी

गोंडा – उत्तर प्रदेश के गोंडा में आज दोपहर भीषण रेल हादसा हो गया। यहां गोरखपुर होते हुए चंडीगढ़ से असम के डिब्रूगढ़ जा रही चंडीगढ़ एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के बाद रूट पर आने वाली ट्रेनें बाधित हो गईं। घटना गोरखपुर रेल खंड के मोतीगंज बॉर्डर की है। हादसे में अब तक 2 यात्रियों की मौत की खबर है। 20-25 यात्री घायल हैं। अभी इनकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे के अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया है। ट्रेन चंडीगढ़ से आ रही थी। हादसा झिलाही रेलवे स्टेशन के बीच गोसाई डिहवा में हुआ है। डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (15904) चंडीगढ़ से चलकर डिब्रूगढ़ तक जाती है। गुरुवार को यह ट्रेन रात 11:39 बजे चंडीगढ़ से रवाना हुई। गुरुवार दोपहर गोंडा और बस्ती के बीच झिलाही स्टेशन के पास गाड़ी पहुंची तो ट्रेन डिरेल हो गई। इसके बाद ट्रेन की बोगियां पलट गईं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी गोंडा में हुए ट्रेन हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के भी निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *