February 19, 2026

फरीदकोट में पाकिस्तानी तस्करों द्वारा भारतीय सीमा में चाइना निर्मित ड्रोन के साथ भेजा गया

फिरोजपुर , पंजाब के फरीदकोट में पाकिस्तानी तस्करों द्वारा भारतीय सीमा में चाइना निर्मित ड्रोन के साथ भेजा गया। हेरोइन नशा व पिस्तौल की खाली मैगजीन बीएसएफ के चौकस जवानों ने बरामद कर लिया है। जिले के सीमावर्ती गांव राजा राय के पास शुक्रवार रात 2.30 बजे के लगभग पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा में एक ड्रोन की गतिविधि दिखाई दी।

जिसके बाद बीएसएफ सैनिकों ने बेअसर करने के लिए तुरंत तकनीकी जवाबी उपायों को सक्रिय कर दिया। इसके बाद बीएसएफ द्वारा संदिग्ध ड्रॉपिंग जोन में तलाशी अभियान शुरू किया गया। लगभग 2.40 बजे, सैनिकों ने फिरोजपुर जिले के राजा राय गांव से सटे क्षेत्र में संदिग्ध हेरोइन के 1 पैकेट और 1 खाली पिस्तौल मैगजीन के साथ गिरे हुए ड्रोन को सफलतापूर्वक ढूंढ लिया और बरामद कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *