February 21, 2026

भाजपा के सीनियर नेताओं ने हम हैं मोदी का परिवार अभियान की शुरुआत की

जालंधर : भारतीय जनता पार्टी के दो बार के पार्षद, पूर्व जिला अध्यक्ष, दो बार के रहे प्रदेश सचिव व पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रवि महिंदरू के निवास पर पार्टी के सीनियर नेताओं पूर्व प्रदेश सचिव व प्रवक्ता दीवान अमित अरोड़ा, पूर्व जिला अध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश शर्मा, पूर्व जिला महासचिव अजय जोशी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष विवेक खन्ना, पूर्व जिला महासचिव सुभाष भगत ने हम हैं मोदी का परिवार के बैनर पकड़ कर प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से प्रचार अभियान की शुरुआत की। नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 140 करोड़ लोगों को अपना परिवार मानते हैं। उनकी सरकार की योजनाओं ने सिद्ध किया है कि वे अपने लिए नही बल्कि देश के आम नागरिकों के लिए जीते है। उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी जिनके गत 75 वर्षों तक कांग्रेस कार्यकाल में कभी बैंक खाते नही खुले थे, जन-धन योजना के तहत बैंक खाते खुलवाना, किसानों के खाते में सीधी सम्मान निधि डलवाना, करोना काल के दौरान देश के सभी पारिवारिक सदस्यों को मुफ्त वैक्सीन लगवा कर लाइलाज भयानक बीमारी से सुरक्षित करना, देश के 80 करोड़ लोगों को 2029 तक मुफ्त राशन आबंटित करना, चार करोड़ से ज्यादा गरीबो को पक्का मकान उपलब्ध करवाना, 11000 से अधिक ओषधि केन्द्रों पर 90त्न तक सस्ती दवाएं उपलब्ध कराना, आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख रुपये तक मुफ्त स्वास्थ्य बीमा योजना लाना, 10 करोड़ महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत एलपीजी के मुफ्त गैस सिलेंडर का आबंटन करना, देश के युवाओं के लिए विश्वविद्यालयों की संख्या में पिछले 10 वर्षों में 723 से बढक़र 2023 तक 1,113 करना, पिछले 10 वर्षों में 5,298 नए कॉलेज बना कर देश भर में शिक्षा की पहुंच बढ़ाना देश की प्रगति के लिए एक अद्भुत कार्य रहा है। उनके द्वारा किए गए कार्यो की बदोलत ही आज देश का प्रत्येक परिवार मोदी जी को अपने परिवार का हिस्सा मानता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *