महाविद्यालय दौलतपुर चौक में बी. सी.ए. व बी बी ए विभाग द्वारा सेमीनार का आयोजन
दौलतपुर चौक, 4 नवंबर ( संजीव डोगरा ): राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक में बी. सी.ए. व बी बी ए विभाग द्वारा सेमीनार का आयोजन किया गया। इस मौके पर बी बी ए के विद्यार्थियों के लिए अनुभव सूद व अरुण शर्मा ने शिरकत की जबकि इस मौके पर मोहाली की एक निजी कंपनी की ओर से कैरियर एवम गाइडेंस पर सेमीनार का आयोजन किया गया। इस मौके पर अनुभव ने कहा की अपने जीवन में नेतृत्व कौशल की क्षमता होना बहुत आवश्यक है। इसके बिना जीवन में सफलता मिलना संभव नहीं है। उन्होंने कहा की एक ही लक्ष्य लेकर उसे पाने के लिए संकल्प के साथ आगे बढना चाहिए , क्योंकि हम अपने जीवन में अनुभव के माध्यम से उचित मार्गदर्शन से ही अपना कैरियर सुनिश्चित कर सकते है। उन्होंने विद्यार्थियों को आई टी सेक्टर में जॉब व कैरियर संबधी जानकारी भी दी। इस मौके पर प्राचार्य युद्धवीर सिंह पटियाल, डा रमण चौधरी व बी.बी. ए., बी. सी. ए. विभाग के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
