लाडली फाउंडेशन द्वारा छात्राओं को रोगों और उनसे बचाव करने हेतु किया गया सेमिनार
नेता जी सुभाष चंद्र मेमोरियल कॉलेज अनु हमीरपुर में छात्राओं को किया गया जागरूक
मोहित कांडा, हमीरपुर, 26 फरवरी,
नेता जी सुभाष चंद्र मेमोरियल कॉलेज अनु हमीरपुर में लाडली फाउंडेशन द्वारा छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी रोगों और उनसे बचाव करने हेतु प्रतिनिधि श्रीमती संतोष बनयाल ने जागरूक किया।
उन्होंने बताया की आज कल के गलत खान पान के कारण और सही दिनचर्या न होने के कारण शरीर में धीरे धीरे बहुत सी बीमारियां आनी शुरू हो जाती हैं और अगर इन को नज़रंदाज करके और अपनी दिनचर्या को सही न करके वैसा ही खान पान रखते हैं तो आगे चलकर कई गंभीर तरह की बीमारियां शरीर में शुरू हो जाती हैं।
श्रीमति संतोष बनयाल ने बताया की देर रात तक सोना और मोबाइल को देखते रहने से धीरे धीरे दिमाग के उपर बहुत सारे दुष्प्रभाव पड़ जाते हैं जिस से बच्चों की पढ़ाई में असर पड़ता है और मानसिक तनाव भी शुरू हो जाता है। श्रीमती संतोष बनयाल ने कहा की बच्चियों को सुबह जल्दी उठ कर योगा एवम व्यायाम करना चाहिए जिस से उनका सही मानसिक और शारिरिक विकास होगा। इस मौके पे हॉस्टल बार्डन श्रीमती मीनाक्षी शर्मा ने बच्चियों को प्रेरित करते हुए कहा कि एक मजबूत समाज की नींव रखने में महिलाओं की एक अहम भूमिका है। खुद स्वस्थ्य रह के वो आने वाले समय में एक बेहतर समाज का निर्माण करने मे अपना सहयोग देंगी।
