February 23, 2026

26 अगस्त को होंगा जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन

रावमापा जुनगा में होंगा हॉकी खिलाड़ियों का चयन।

शिमला, 25 अगस्त – जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी राकेश धौटा ने जानकारी देते हुए बताया 26 अगस्त, 2023 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुनगा में जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के उपलक्ष पर आयोजित की जा रही है। चयनित खिलाड़ी ऊना में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के भाग लेंगे।

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का जन्म 01 जनवरी, 2005 के बाद होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *