पटाखों की बिक्री के दौरान जारी निर्देशों एवं नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करें-एसडीएम
सचिन सोनी, श्री आनंदपुर साहिब,
सब डिविजनल मजिस्ट्रेट जसप्रीत सिंह ने कहा है कि पटाखे बेचने के लिए कुछ स्थान निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पटाखे निर्धारित स्थानों पर ही चलाएं ताकि आम लोगों को कोई परेशानी न हो।
उपजिलाधिकारी ने पटाखा दुकानों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि संबंधित व्यक्ति प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थान पर ही पटाखे बेच सकेंगे। पटाखों की बिक्री के दौरान प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों, नियमों एवं शर्तों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
पटाखे शीतला माता मंदिर कीरतपुर साहिब, नूरपुर बेदी के पास, श्री आनंदपुर साहिब, पोस्ट ऑफिस/रूपनगर रोड, चरण गंगा स्टेडियम, पार्किंग स्थल श्री आनंदपुर साहिब, शहर कीरतपुर साहिब से खरीदे जा सकते हैं।
