February 15, 2026

एसडीएम ने शहीद तिलक राज की प्रतिमा को पुष्पहार पहना कर श्रद्धांजलि अर्पित की

ज्वाली, शिबू ठाकुर : पुलवामा शहीद तिलक राज की शहादत को प्रशासन द्वारा उनके घर धेवा में पहुंचकर याद किया गया। एसडीएम जवाली विचित्र सिंह ने धेवा में शहीद तिलक राज के घर पहुंचकर उनके परिवार के साथ संवेदना प्रकट की तथा शहीद तिलक राज की प्रतिमा को हार पहनकर श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद तिलक राज की माता बिमला देवी, पिता लायक राम तथा पत्नी सावित्री देवी ने भी श्रद्धासुमन अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। माता-पिता ने कहा कि हमें बेटे की शहादत पर गर्व है लेकिन बेटे के नाम का शहीदी गेट न बनने व श्मशानघाट को जाने वाला रास्ता पक्का न हो पाने का मलाल भी है। धेवा निवासी तिलक राज 14फरवरी 2019 को पुलवामा हमले में शहीद हो गए थे।
एसडीएम जवाली विचित्र सिंह ने कहा कि शहीद की शहादत को युगों-युगों तक याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन हर सुख-दुख में शहीद के परिवार के साथ है तथा हर संभव सहायता करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *