एसडीएम नंगल अनमजोत कौर ने हरसबेला गांव का दौरा कर बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया
संदीप गिल,नंगल, खराब मौसम और सतलुज नदी के प्रवाह के कारण नंगल के हरसा बेला गांव में पानी के कटाव, क्षति और मरम्मत कार्य का जायजा लेने के लिए एसडीएम नंगल अनमजोत कौर ने हरसा बेला गांव का दौरा किया। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस और डिप्टी कमिश्नर डॉ. प्रीति यादव लगातार प्रभावित इलाकों पर नजर रख रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने खनन विभाग, राजस्व विभाग तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मौके की परिस्थितियों की समीक्षा करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रभावित इलाकों का ड्रोन से सर्वे किया गया है। इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया है। उन्होंने ग्राम हरसा बेला में चल रहे राहत एवं बचाव कार्य का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं के बारे में जाना और उन्हें प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि वे इस बाढ़ से हुई क्षति को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों को पूरा सहयोग दें।
