February 15, 2026

दौलतपुर चौक में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न

दौलतपुर चौक, (संजीव डोगरा)
ऊना जिला के गगरेट उपमंडल के तहत राजकीय वरिष्ठ माद्यमिक पाठशाला में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक समिति के अध्यक्ष परमवीर सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें विद्यार्थियों की समस्याओं के सम्बंध में विचार विमर्श किया गया। इस बैठक के बाद प्रथम टर्म परीक्षा परिणाम के रिपोर्ट कार्ड अभिभावकों के साथ सांझा किये गए। प्रधानाचार्या मैडम सनम ने सभी अभिभावकों को उनके बच्चों के उज्बल्ल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। शिक्षक दिवस के मौके पर मोर्निंग असेम्बली में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जिसमें कविताएं, डांस व भाषण के द्वारा गुरुजनों का मन मोह लिया। इस मौके पर विद्यालय का स्टाफ ब बच्चों के माता पिता ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *