February 17, 2026

भारी बारिश के मद्देनज़र स्कूल शिक्षा मंत्री द्वारा 26 अगस्त तक छुट्टियों का ऐलान

चंडीगढ़, 23 अगस्तः पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा भारी बारिश के चलते राज्य के सभी सरकारी / गैर सरकारी / मान्यता प्राप्त और प्राईवेट स्कूलों में 26 अगस्त तक छुट्टियों का ऐलान किया है।
हिमाचल प्रदेश और पंजाब राज्य के अलग-अलग जिलों में हो रही भारी बारिश के मद्देनज़र मुख्यमंत्री, पंजाब स. भगवंत सिंह मान के हुक्मों अनुसार राज्य के सभी सरकारी / गैर सरकारी / मान्यता प्राप्त और प्राईवेट स्कूलों में 26 अगस्त 2023, दिन शनिवार तक छुट्टियों का ऐलान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *