February 20, 2026

पंजाब में लोकसभा चुनाव का कार्यक्रम जारी, नामांकन की अंतिम तारीख 14 मई

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी. ने रविवार को राज्य के लिए लोकसभा चुनाव 2024 का चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया। सिबिन ने बताया कि मतदान के लिए अधिसूचना सात मई (मंगलवार) को जारी की जाएगी। नामांकन की अंतिम तारीख़ 14 मई (मंगलवार) निर्धारित की गई है जबकि नामांकन पत्रों की जांच 15 मई (बुधवार) को होगी। उम्मीदवार 17 मई (शुक्रवार) तक अपने नामांकन वापस ले सकते है।

राज्य में एक जून (शनिवार) को मतदान होगा और पंजाब समेत पूरे देश में चार जून (मंगलवार) को मतगणना होगी। मतदान प्रक्रिया समाप्त होने की अंतिम तारीख़ छह जून (गुरुवार) है। सिबिन ने बताया कि निर्वाचन आयोग की ओर से 16 मार्च को चुनाव कार्यक्रम घोषित किये जाने के बाद पंजाब में आदर्श चुनाव आचार संहिता तत्काल प्रभाव के साथ लागू कर दी गयी। यह आदर्श चुनाव संहिता सभी उम्मीदवारों, राजनीतिक दलों तथा राज्य सरकार के साथ-साथ केंद्र सरकार पर भी लागू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *