एसबीआई घर द्वार प्रदान कर रहा सारी सेवाएं
दौलतपुर चौक, 1 सितंबर ( संजीव डोगरा ): एसबीआई अपने ग्राहकों को घर द्वार पर सारी सेवाएं देने के लिए कृत संकल्प है। बैंक द्वारा अपने ग्राहकों को बेहतरीन सेवाएं देने के कदम में आज एसबीआई द्वारा नकडोह गांव में ग्राहक सेवा केंद्र खोला गया है। इस बारे में और जानकारी देते हुए रीजनल ब्रांच ऑफिस ऊना से आए एफआई मैनेजर मनीष कुमार ने यहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि ग्राहक इन सीएसपी से पैसों के लेन देन के अलावा और भी कई सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं। जैसे पास बुक प्रिंटिंग, अपने खाते से दूसरे खाते में पैसों का ट्रांसफर, नया खाता खुलवाना, प्रधानमंत्री जन धन खाता भी यहां खुलवा सकते हैं। जिसका सीएसपी केंद्र संचालक द्वारा ग्राहकों से कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। केवल एसबीआई से अन्य बैंक के खातों में पैसे ट्रांसफर करने पर ही शुल्क लिया जाता है। इसके अलावा जीरो मास से आए ऑपरेशन मैनेजर बलराम कुमार ने भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न सेवाओं के बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी, जिनमें प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना वा अटल पेंशन योजना और पशुओं के बीमा के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक अंकुश वर्मा, एसबीआई बनेहड़ा के ब्रांच मैनेजर अंकुश, जीरो मास से प्रतिनिधि राकेश कुमार के साथ साथ आस पास के गांवों कुनेरन, नकडोह, रामनगर, केलाशनगर वा बनेहड़ा से कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।
