हमीरपुर के सौरभ शर्मा ने विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स 2025 में भारत के लिए जीते दो पदक
रजनीश , हमीरपुर, नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में चल रही विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे सौरभ शर्मा, जो मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से हैं, ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 1500 मीटर दौड़ में कांस्य पदक और 5000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया।
