February 15, 2026

सरपंच ने दिनदहाड़े किए 80 राउंड फायर, दो घायल

फिरोजपुर: पैसों के लेनदेन को लेकर फिरोजपुर के गांव अलीके में बुधवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे के करीब दो गुट आमने-सामने हो गए और जमकर पथराव किया गया।

बाद में ताबड़तोड़ 70 से 80 राउंड फायरिंग की गई। इससे गली में खड़े दो लोगों को गोलियां लग गई। गांव में दिनदहाड़े हुई फायरिंग व पथराव से करीब आधा घंटा चीख पुकार मची रही और लोग घरों में कैद रहे।

जानकारी के अनुसार दोनों गुटों के लोगों में पहले हाथापाई व पथराव शुरू हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक गुट की अगुआई गांव की महिला सरपंच का पति कर रहा था।

विवाद बढ़ने पर सरपंच के पति व उसके साथी ने फायरिंग शुरू कर दी, ताबड़तोड़ करीब 70-80 राउंड फायरिंग से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

दोनों पक्षों में मारपीट के दौरान गांव की गली में खड़े शंकर व मुख्त्यार सिंह गोली लगने से घायल हो गए। शंकर की छाती में गोली लगी है, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसके अलावा मुख्त्यार सिंह के पैर में गोली लगी है। दोनों को गोली लगने के बाद फायरिंग और पथराव कर रहे लोग फरार हो गए।

डीएसपी थाना सिटी के डीएसपी सुखविंदर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होंगे, जांच के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *