February 19, 2026

चीकू- स्वाद ही नहीं सेहत का खजाना है भी यह फल

फलों का हमारे स्वास्थ्य को बनाए रखने में अहम योगदान है। इसके अलावा फलों का सेवन करने से हम अनेकों बीमारियों से निजात पा सकते हैं। हर फल की अपनी खासियत और गुण होता है। ऐसे ही फलों में चीकू का नाम शामिल है। इस मीठे फल में अनेक गुण पाए जाते हैं जो हमारे शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते है। चीकू फल को सपोडिला या सपोटा नाम से भी जाना जाता है। चीकू में मैग्नीशियम, पोटैशियम, मैंगनीज, विटामिन बी, सी, ई, कैल्शियम, फाइबर, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। इस फल के सेवन से दिमाग शांत होता है और तनाव भी कम होता है।

चीकू खाने से कई तरह के फायदे होते हैं। वहीं इसके पत्ते, जड़ और छाल को दवा के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है। इस फल को खाने से अनेकों बीमारियों को न केवल बढ़ने से रोका जा सकता है बल्कि उनका स्थाई उपचार भी किया जा सकता है।

चीकू खाने के फायदे

इम्यूनिटी: चीकू में मौजूद विटामिन सी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाने का काम करती है जिससे हमारे शरीर को इंफेक्शन से लड़ने में मदद मिलती है और कमजोर इम्यूनिटी में भी सुधार होता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने से अनेकों बीमारियां स्वत: ही दूर होने लगती है।

कब्ज: चूंकि चीकू फाइबर से भरपूर होता है अत: इस फल को खाने से पेट संबंधी तमाम परेशानियों से आराम मिलता है। इसके सेवन से कब्ज से छुटकारा पाया जा सकता हैं, क्योंकि यह फल आसानी से पच जाता है व इसमें भरपूर फाइबर होने के कारण यह पेट को साफ रखने में सहायक है।

ब्लड प्रेशर: चीकू में मौजूद पोटेशियम रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) को नियंत्रित करने में सहायक है। चीकू को उबालकर इसके पानी को पीने से रक्तचाप नियंत्रण में रहता है।

बालों के लिए फायदेमंद: इस फल में मौजूद विटामिन ए, ई और सी बालों के बढ़ने और मजबूती प्रदान करने में सहायक है। इस फल में मौजूद पॉलीफेनोलिक कंपाउंड बालों में होने वाली रूसी को कम करने में मददगार है।

स्किन: चीकू में मौजूद मॉइस्चराइजिंग आपकी स्किन को रूखा होने से बचाती है और त्वचा को मुलायम बनाने का काम करती है। अगर चीकू का नियमित रूप से सेवन करते हैं, तो यह झुर्रियों को भी कम करने में मदद करता है।

हड्डियां: चीकू में कैल्शियम और आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसके अलावा चीकू में मौजूद मैगनीज और जिंक हड्डियों को होने वाले नुकसान से बचाता है।

सर्दी-जुकाम: सर्दी-जुकाम से राहत पाने में चीकू आपकी काफी मदद कर सकता है। सर्दी-जुकाम होने पर इस फल का सेवन करने से नाक की नली से कफ हटाकर यह सीने को आराम देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *