सपना शर्मा, ने इंडीगो कंपनी में नई जिम्मेदारी संभालने का मौका प्राप्त किया
ऊना, अजय कुमार, उपमंडल बंगाणा के जलग्रां (लाठियानी) के निवासी लक्ष्मी कांत शर्मा की सपुत्री, सपना शर्मा, ने इंडी गो कंपनी में नई जिम्मेदारी संभालने का मौका प्राप्त किया है। इस नए अवसर के साथ ही उनका परिवार और गाँव गर्वित हैं, जो उन्हें उनके उद्दीपन और कठिनाईयों के सामर्थ्य के लिए जाना जाता है। सपना शर्मा को इस नए पथ पर समृद्धि और सफलता की कामना की जाती है। सपना देवी के पिता भारतीय सेना में हैं और माता ग्रहणी है उनकी इस सफलता के ऊपर कुटलेहड़ विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो स्थानीय प्रधान जोगेंद्र कुमार जिला परिषद सत्या देवी उपप्रधान निर्मल राणा डॉक्टर राम सिंह इत्यादि लोगों ने सपना को उनकी इस सफलता के ऊपर बधाई और शुभकामनाएं दी है और उज्जवल भविष्य की कामना की।
